Jobs
उ0प्र0 पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023
उ0प्र0 पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 (Direct recruitment for the posts of Computer Operator Grade-A in Uttar Pradesh Police-2023)
उ0प्र0 पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती निकली है। यह नोटिफिकेशन 29 दिसंबर 2023 को उ0प्र0 पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की गई। इस आर्टिकल में हम इस भर्ती से सम्बंधित सारी जानकारी इस पेज पर दे रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार उ0प्र0 पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने और अन्य सारी प्रक्रिया की जानकारी हम नीचे दे रहे हैं।
उ0प्र0 पुलिस कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पद पर भर्ती की जानकारी
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुरूष एवं महिलाओं के लिए कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर, पे बैण्ड–5200–20200 ग्रेड पे-2400 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रू0 25500-81100/-के अन्तर्गत निम्नलिखित रिक्त पदों को भरने क॑ लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं:
पद का नाम | कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड -ऐ |
आनलाइन आवेदन / शुल्क जमा प्रारम्भ होने की तिथि | 07-01-2024 |
आनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 28-01-2024 |
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 30-01-2024 |
रिक्त पदों की संख्या
श्रेणी | पदों की संख्या | |
1 | अनारक्षित | 381 |
2 | ई डब्लू यस | 91 |
3 | अन्य पिछड़ा वर्ग | 249 |
4 | अनुसूचित जाति | 193 |
5 | अनुसूचित जनजाति | 16 |
योग | 930 |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क मात्र 400 रूपए निर्धारित किया गया है।
उ0प्र0 पुलिस कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के लिए योग्यता
शैक्षिक योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से इण्टरमीडिएट परीक्षा भौतिक शास्त्र और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। एवं भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एकीडेटेड इन कम्प्यूटर एण्ड कम्यूनिकेशन (DOEACC) विभाग से कम्प्यूटर में “ओ” लेबिल की परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
या
प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से कम्प्यूटर अभियंत्रण, सूचना प्रोद्योगिकी या इलेक्ट्रानिक्स अभियन्त्रण में डिप्लोमा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता |
आयु:
भर्ती के लिए यह आवश्यक है कि:
अभ्यर्थी ने दिनांक 01-07-2023 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 28 वर्ष से अधिक की आयु प्राप्त न की हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 01-07-1995 से पूर्व तथा 01-07-2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।
परन्तु अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और ऐसी अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों (केवल उ0प्र0 के मूल निवासी) के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट एतदर्थ प्रवृत्त शासनादेशों में निहित प्रावधानों के अनुसार अनुमन्य होगी।
भर्ती की प्रक्रिया
A) लिखित परीक्षा 200 अंक की
लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑनलाइन होगी। परीक्षा दो घन्टों की होगी। कूल 160 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1.25 अंक का होगा। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा -(1) सामान्य ज्ञान, (2) मानसिक अभिरूचि (3) तर्क शक्ति एवं (4) कम्प्यूटर विज्ञान से संबंधित होगी। प्रश्न-पत्र का स्तर पद के लिए अपेक्षित न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के अनुरूप होगा।
B) कम्प्यूटर टंकण परीक्षा (Typing Test)
लिखित परीक्षा में न्यूनतम चालीस प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा | परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर उतनी संख्या में जितनी अपेक्षित हो अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर टंकण परीक्षा हेतु बुलाया जायेगा |
कम्प्यूटर टंकण परीक्षा अर्हकारी होगी | कम्प्यूटर टंकण की गति हिन्दी में न्यूनतम 25 शब्द तथा अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी आवश्यक है। पूर्वोक्त गति के साथ 85 प्रतिशत की शुद्धता पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा | हिन्दी टंकण Unicoe Inscrpt की-बोर्ड पर आधारित होगा |
उ0प्र0 पुलिस कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पद पर भर्ती की जानकारी का आधिकारिक पीडीएफ लिंक
-
Exam Schedule 20235 months ago
Avadh University M.A, M.Sc, M.Com First Semester Exam Time Table 2024
-
Current Affairs3 months ago
Current Affairs February 2024
-
Current Affairs9 months ago
Latest Current Affairs from 9 to 15 August 2023
-
Current Affairs1 year ago
Latest Current Affairs from 5 April to 11 April 2023
-
University4 months ago
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में 2024 में मिलेंगी इतनी छुट्टियां
-
Current Affairs10 months ago
Latest Current Affairs from 19 to 25 July 2023
-
Current Affairs10 months ago
Latest Current Affairs from 26 July to 1 August 2023
-
Current Affairs9 months ago
Latest Current Affairs from 2 to 8 August 2023