Exam Schedule 2023
सीबीएसई- दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से होगी
सीबीएसई- दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से होगी (CBSE Board 10th and 12th Exam Dates 2024)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की तिथि जारी कर दी है। 15 फरवरी से 13 मार्च तक दसवीं और 15 फरवरी से दो अप्रैल तक 12वीं की परीक्षा होगी। गत वर्ष के मुकाबले 12वीं में दो दिनों की कटौती की गई है।
जेइई व नीट को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तिथि 15 दिन पहले घोषित की गई है और परीक्षा शेड्यूल को कम किया गया है। परीक्षा एक पाली में ली जाएगी। अधिकतर विषयों को परीक्षा सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 तक ली जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि पहले ही जारी कर दी गई है। 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा और दसवीं का आंतरिक मूल्यांकन एक जनवरी से होगा। यह परीक्षा 15 फरवरी तक होनी है।
दसवीं की परीक्षा पेंटिंग से शुरू होगी, 13 मार्च 2024 तक चलेगी, डेटशीट में प्रतियोगी परीक्षाओं का ध्यान रखा गया है।
मुख्य विषयों की परीक्षा मार्च में
दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगी। इससे पहले अधिकतर वोकेशनल और अतिरिक्त विषयों की परीक्षा होगी। दसवी की मुख्य विषय विज्ञान की परीक्षा दो मार्च को होगी। इससे पहले 26 फरवरी को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। वहीं 12वी बोर्ड के मुख्य विषय रसायन शास्त्र की परीक्षा 27 फरवरी को ली जाएगी। इसके बाद तमाम मुख्य विषयों की परीक्षा मार्च में होगी।
दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि के साथ शेड्यूल जारी कर दी गयी है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सुविधा हो, इसके लिए इस बार दस दिन पहले परीक्षा तिथि जारी कर दी गयी है। – संयम भरद्वाज (परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई) ने ये बात कही।
सीबीएसई- दसवीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2024 (CBSE Board 10th Exam Dates 2024)
तिथि | विषय |
15 फरवरी 2024 | पेंटिंग |
16 फरवरी 2024 | रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, टूरिज्म, कृषि आदि वोकेशनल विषय |
17 फरवरी 2024 | हिंदुस्तानी म्यूजिक |
19 फरवरी 2024 | संस्कृत |
20 फरवरी 2024 | उर्दू, बांग्ला आदि भाषा विषय |
21 फरवरी 2024 | हिंदी |
23 फरवरी 2024 | एनसीसी, जापानीज, कश्मीरी |
24 फरवरी 2024 | पंजाबी, सिंधी, मलयालम |
26 फरवरी 2024 | अंग्रेजी |
28 फरवरी 2024 | हेल्थ केयर |
02 मार्च 2024 | विज्ञान |
04 मार्च 2024 | गृह विज्ञान, मल्टीस्किल फाउंडेशन कोर्स |
05 मार्च 2024 | जर्मन, नेपाली |
07 मार्च 2024 | सामाजिक विज्ञान |
11 मार्च 2024 | गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड |
13 मार्च 2024 | कंप्यूटर साइंस |
सीबीएसई- 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2024 (CBSE Board 12th Exam Dates 2024)
तिथि | विषय |
15 फरवरी 2024 | एंटरपेन्योरशिप |
16 फरवरी 2024 | बायोटेक्नोलॉजी |
17 फरवरी 2024 | नृत्य |
19 फरवरी 2024 | हिंदी |
20 फरवरी 2024 | फूडप्रोडक्शन |
21 फरवरी 2024 | हिंदुस्तानी म्यूजिक |
22 फरवरी 2024 | अंग्रेजी |
23 फरवरी 2024 | रिटेल, वेब एप्लीकेशन, मल्टीमीडिया, |
24 फरवरी 2024 | कंप्यूटर एप्लीकेशन |
26 फरवरी 2024 | टैक्सेशन |
27 फरवरी 2024 | रसायन शास्त्र |
28 फरवरी 2024 | ब्यूटी एंड वेलनेस |
29 फरवरी 2024 | भूगोल |
01 मार्च 2024 | योगा |
05 मार्च 2024 | हिंदुस्तानी म्यूजिक |
06 मार्च 2024 | पेंटिंग |
07 मार्च 2024 | लीगल स्टडीज |
09 मार्च 2024 | गणित, एप्लाइड गणित |
12 मार्च 2024 | शारीरिक शिक्षा |
13 मार्च 2024 | गृह विज्ञान |
14 मार्च 2024 | भाषा |
15 मार्च 2024 | मनोविज्ञान |
16 मार्च 2024 | कृषि, मार्केटिंग |
18 मार्च 2024 | अर्थशास्त्र |
19 मार्च 2024 | जीवविज्ञान |
22 मार्च 2024 | राजनीतिशास्त्र |
23 मार्च 2024 | एकाउंटेंसी |
27 मार्च 2024 | बिज़नेस स्टडीज |
28 मार्च 2024 | इतिहास |
30 मार्च 2024 | संस्कृत |
01 अप्रैल 2024 | समाजशास्त्र |
02 अप्रैल 2024 | कंप्यूटर साइंस |
सीबीएसई- दसवीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2024 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
सीबीएसई- 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2024 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
-
Exam Schedule 20235 months ago
Avadh University M.A, M.Sc, M.Com First Semester Exam Time Table 2024
-
Current Affairs3 months ago
Current Affairs February 2024
-
Current Affairs9 months ago
Latest Current Affairs from 9 to 15 August 2023
-
Current Affairs1 year ago
Latest Current Affairs from 5 April to 11 April 2023
-
University4 months ago
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में 2024 में मिलेंगी इतनी छुट्टियां
-
Current Affairs10 months ago
Latest Current Affairs from 19 to 25 July 2023
-
Current Affairs10 months ago
Latest Current Affairs from 26 July to 1 August 2023
-
Current Affairs9 months ago
Latest Current Affairs from 2 to 8 August 2023